शहर की नीचली बस्तिया हुई जलमग्न- शुक्रवार से लगातार तेज बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। वही पानी निकासी के अभाव मे निचली बस्तियों मे रहने वाले लोगो के घरों मे भी पानी घुस गया। ऐसी स्थिति मे लोगो को घरो मे घुसे पानी को निकालने के लिए अच्छी खासी मस्कत करनी पड रही है। लोगो रात भर से सोये नही है पानी निकालने मे लगे हुए है। तेज बारिश से हाउसिंग बोर्ड, पटेल काॅलोनी, विवेकानंद काॅलोनी, रेवा नगर काॅलोनी आदि निचली बस्तियों की काॅलोनियां तालाब बनी। घरो मे घुसे पानी, रात भर लोग जागने मजबूर हुए
न तो डेनेज और न ही सड़केः-
नर्मदा रोड स्थित सरस्वती काॅलोनी और रेवा नगर मे न तो डेनेज सिस्टम है और न ही सड़के। ऐसे मे लोगो का जीवन दुभर हो रहा है। उक्त काॅलोनियो मे सैकड़ो परिवार रहते है। किन्तु जल निकासी नही होने से काॅलोनियां मे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बारिश का पानी घरो मे घुस रहा है। कई बार लोगो ने प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत की। परंतु प्रषासन अब तक इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया है।
जल निकासी की उचित व्यवस्था होः- काॅलोनियो मे रहने वाले परिवारो का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। ताकि लोगो समस्या से निजात मिल सकें। हम आपको बता दे कि काॅलोनी नाइजर द्वारा आम जनता को गुमराह कर काॅलोनी बसाने के लिए काॅलोनाइजर प्लाॅट व मकान बेच देते है।