शहर में प्रसाशन की सख्ती नहीं और जनता है की समझती नहीं ... आइये हम आपको दिखाते है पुरे शहर के हाल तस्वीरों के माध्यम से

अग्नि साक्षी उज्जैन।  मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के चलते कई शहरों में रविवार को पूर्ण लॉक डाउन लगाने के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये गए जिसके तहत उज्जैन में भी रविवार को लोक डाउन रहा।  प्रसाशन द्वारा शहर के कुछ हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती की मगर शहर के कुछ प्रमुख चौराहो पर किसी प्रकार की कोई सख्ती देखने को नहीं मिली,  दूसरी और जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं है।  इसे तो यही कह सकते है की "प्रसाशन की सख्ती नहीं और जनता है समझती नहीं"
मंदिरों के नहीं खुले पट : लॉकडाउन के कारण महाकालेश्वर, महरसिद्धी, मंगलनाथ आदि प्रमुख मंदिरों में आमजन के दर्शन प्रतिबंधित हैं। यही कारण रहा कि आमजन के लिये प्रमुख मंदिरों के पट भी नहीं खोले गये। कुछ नियमित दर्शनार्थी महाकालेश्वर और हरसिद्धी मंदिर दर्शनों को पहुंचे जिन्होंने शिखर दर्शन किये और घर लौट गये।


श्री महाकालेश्वर मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहा साथ ही बहार लगी LED स्क्रीन भी बंद थी।


शिव के साथ की शक्ति के मंदिर हरसिद्धि माता मंदिर के भी पट बंद ही रहे।


हरिफाटक ब्रिज पर महाकाल मंदिर से आकर नाना खेड़ा कि ओर जाते वहान से पूछताछ करता पुलिस कर्मी दूसरे राज्यों के वाहन चालक रास्ते पूछते रहे: चौपहिया और दो पहिया वाहनों से एक शहर से दूसरे शहर या राज्यों की ओर जाने वाले लोगों को हाईवे पर पुलिस ने रोका और शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया। ऐसी स्थिति में वाहन चालक लोगों से दूसरा मार्ग पूछते नजर आये।



शहर के श्री कृष्ण मंदिर गोपाल मंदिर के भी पट रहे बंद। 



अति संक्रमित क्षेत्र बेगमबाग कॉलोनी में सन्डे लॉक का असर नहीं दिखा लोग अपने घरो के बहार, सड़को पर बेरोकटोक घूमते रहे। पुलिस की समझाइश का असर भी इनको नहीं पड़ा।


वही बेगम बाग़ कॉलोनी में सन्डे लॉक डाउन मजाक उड़ाते हुए कुछ महिलाये सड़क पर ही साड़ी दूकान खोल कर बैठ गई।


महाकाल घाटी पर दुकान स्वागत रेस्टोरंट आधी शटर खोल कर शायद कोरोना का इंतज़ार कर रहा है। 



फ्रीगंज के दुकानदार और जनता ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए सन्डे लोक डाउन का सम्पूर्ण पालन किया और दुकानों को बंद रखा साथ ही सड़को पर भी लोग नज़र नहीं आये।  


मध्य प्रदेश में 716 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल में 222, विंध्य-महाकोशल में 125, ग्वालियर-चंबल में 80 नए मरीज मिलाकर प्रदेश में कुल 716 नए मरीज मिले हैं। आठ और मौतें हुई हैं। अच्छी बात यह रही कि 622 मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजों की संख्या 24 घंटे में मात्र 86 ही बढ़ी। भोपाल में पहली बार एक दिन में 222 संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना मरीजों कुल की संख्या 5418 तक पहुंच गई है। चिरायु अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय गोयनका के परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इधर उज्जैन में 23 नए मरीज मिले। रतलाम में सात, देवास में चार, शाजापुर में 37 व खरगोन में 29 नए मरीज मिले हैं।