30 दिन में लगेंगे 3 ग्रहण, 5 जून को होगा चंद्रग्रहण

अग्नि साक्षी न्यूज़। अगले एक महीने के दौरान यानी 30 दिन की अवधि में 3 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें एक सूर्य ग्रहण है और दो चंद्र ग्रहण। यह अपने आप में दुर्लभ घटना है। खगोलीय घटना की इस शृं्रखला के गहरे अर्थ हैं। ज्योतिष की मानें तो ऐसा होना पूरी सृष्टि के लिए बड़े बदलाव का संकेत है। ये बदलाव अच्छे भी हो सकते हैं और बुरे भी। तीन ग्रहणों से शुभ भी हो सकता है, अशुभ व अनिष्ट भी। 

पंडित अरविंद डोंगरे ने बताया कि पहला ग्रहण 5 जून को होगा। यह चंद्र ग्रहण रहेगा। इस वर्ष का यह दूसरा चंद्र ग्रहण है। इसके पहले 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लग चुका है। इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा जो कि कंकणाकृति का होगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा। तीसरा ग्रहण भी चंद्र ग्रहण है जो 5 जुलाई को लगेगा। एक माह में तीन ग्रहण केवल एक ग्रहण भारत में दिखाई देगा। एक माह में तीन ग्रहण का होना देश के लिए हितकारी नहीं है। 5 जून से 5 जुलाई 2020 के बीच मे तीन ग्रहण हैं।

एक महीने में तीन ग्रहण

चंद्रग्रहण . 5 जून को रात्रि 11.15 बजे से  रात्रि 2.34 बजे तक। कुल अवधि . 3 घण्टे 19 मिनट रहेगी। दूसरा ग्रहण सूर्यग्रहण होगा 21 जून जो, यह सुबह 9.15 बजे से शुरु होकर दोपहर 3.3 बजे तक याने 5 घण्टा 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अगले माह याने 5 जुलाई को फिर चंद्रग्रहण होगा। यह  सुबह 8.37 मिनट से 11.22 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट रहेगी।