उज्जैन के लिए आई कुछ अच्छी खबर, 7 कोरोना  पॉजिटिव मरीजों  की सेकंड  जांच  नेगेटिव हुए घर की और रवाना






उज्जैन (नगर प्रतिनिधि)।   कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार आ रहा है 7  कोरोना  पॉजिटिव   मरीज  ऐसे  है जिनकी  14 दिन  बाद की  पहली रिपोर्ट  नेगेटिव आई   जांच  के  लिए  भेजी  गई  सेकंड  रिपोर्ट  भी  नेगेटिव  आई  है। पुलिस  ट्रेनिंग  सेंटर   में   क्वारन्टीन  किये  गए  7 मरीजों को  आज  घर  भेजा गया।   इन्हें   अगले 14  दिन  के  लिए होम क्वॉरेंटाइन  में  रहना होगा। 

 जिन  मरीजों  को  आज  घर  भेजा  गया  उनमें  पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से सर्वश्री 32 वर्षीय साजिद हुसैन, 65 वर्षीय सिद्धनाथ पांचाल, 34 वर्षीय फरज़ाना खान, 11 वर्षीय नाशरा साजिद, 11 वर्षीय इंसिया इमरान, 11 वर्षीय आयशा नियाज तथा 17 वर्षीय अलजि़शा नियाज वर्ष शामिल हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीना जोनवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने स्वस्थ होकर घर जा रहे सभी कोरोना नेगेटिव मरीजों को फूल भेंटकर शुभकामनाएं दी तथा उनसे आग्रह किया कि वे घर पर रहकर जो भी उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी हिदायतें दी गई हैं, उनका पालन करें। महापौर ने सभी से आव्हान किया है कि स्वस्थ होने के बाद अपने आसपास मोहल्ले में कोरोना वायरस से बचने के लिये जागरूकता लाने का काम करें।