उज्जैन के लिए आज की सुबह भी नही आई अच्छी खबर मिले 9 नए कोरोना पॉजीटीव केस, आंकड़ा पहुँचा 66 पर

उज्जैन। कल की तरह आज सुबह भी शहर के लिए बुरी खबर आई है। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 9 और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं इन्हें मिलाकर पॉजिटिव केस की संख्या 66 हो गई है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनसूईया गवली सिन्हा ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आज सुबह यह जानकारी सामने आई कि इसमें उज्जैन के 9 और संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त


हुई है। बताया जाता है कि इन 9 मामलों में 40 वर्षीय एक डॉक्टर है जो कि बेगमबाग निवासी है, 51 वर्षीय पुरुष उज्जैन, अमरपुरा में 57 वर्षीय महिला, 5 साल की एक बालिका निवासी जानसापुरा, 55 वर्षीय हेलावाड़ी की महिला, 38 वर्षीय खजूर वाली मस्जिद की महिला, एक 89 वर्षीय पुरुष निवासी उज्जैन, 65 वर्षीय महिला जो कि माधव नगर अस्पताल में भर्ती है वहीं एक बुजुर्ग बड़नगर का निवासी बताया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए यह डॉक्टर शहर के एक कंटेनमेंट एरिया में ड्यूटी पर थे।उल्लेखनीय है कि आज सुबह पॉजिटिव आए में मामलों के बाद जिले में अब कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो चुकी है। 5 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीं स्वास्थय बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन जिलें में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 62 है। नागदा के 3 मरीजों को रतलाम में व इंदौर के 1 मरीज को इंदौर की सूची में शामिल किया गया है। बुधवार को भी शहर में एक साथ 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिले की नागदा तहसील में भी कोरोना का असर तेजी से दिख रहा है। वहीं महिदपुर में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसकी विस्तृत जानकारी आज शाम को कोरोना बुलेटिन में सामने आएगी।
आइसोलेशन वार्ड भेजा
इधर कल जो 20 केस पॉजिटिव आए थे उनमें दानी गेट निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद माधव नगर आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया कि बुजुर्ग के परिवार के सभी लोगों को को भी कोरनटाईन कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दानीगेट क्षेत्र की मृतक पॉजिटिव मरीज लक्ष्मी बाई के घर के सामने ही बुजुर्ग का निवास था।