उज्जैन ब्रेकिंग- श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का निधन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह 3:30 बजे के करीब अंतिम सांस ली। महंत प्रकाश पुरी महाराज करीब 40 वर्षों श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे, हाल ही में वे हरियाणा के कलावड़ स्थित मठ में गए थे और वहीं पर विश्राम कर रहे थे। प्रकाश पूरी महाराज को वर्ष 1980 में गीता भारती जी की उपस्थिति में उज्जैन स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े का महंत नियुक्त कर महंत की गद्दी पर बैठाया गया था।