नागदा अनुविभागीय अधिकारी राम प्रसाद वर्मा की सरकारी गाड़ी का वाहन चालक जमील नगर का दुश्मन बना हुआ है। अपनी जान और अपने ही परिवार के साथ आम जनता का दुश्मन बन रहा है। अपनी जान के साथ दूसरों की भी जान लेने पर तुला है। लॉक डाउन पूरे देश मे है और नागदा में एक ही परिवार के 2 पॉजिटिव होने के कारण प्रशासन द्वारा क्षेत्र किया प्रतिबंधित किया गया । यह वाहन चालक ही SDM रामप्रसाद वर्मा को पूरे शहर और ग्रामीणों में भ्रमण करवाता है और यही वाहन चालक जमील अपने परिवार के सदस्यों से खाना खाने के बहाने से सुबह, दोपहर, शाम को अपने घर जाता है। जबकि वह क्षेत्र किरण टाकीज पीछे से पूरा मोहल्ला नई दिल्ली में 2 व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित कर शील किया गया है। उसके बाद भी शासन प्रशासन के नियमों के पालन ना कर उनकी धज्जियाँ उड़ा रहा है। उल्लंघन करते हुए अपनी ड्यूटी कर रहा है। दिन में खाना खाने के बहाने सुबह से शाम तक दो से तीन बार आवागमन करता है। अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद लापरवाही बरत रहे हे प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर पुलिस के जवान और नगर सुरक्षा रक्षक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे है। यह गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर SDM की गाड़ी पर्सनल ड्रायवर बताते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में निरंतर प्रवेश कर रहा हे। उन नगर सुरक्षा सेवा दल के जवानों को रुबाब बता कर दिन दोपहर शाम में आवागमन निरंतर करता रहता है एक तरफ तहसील का राजा कर रहा है जनता की सुरक्षा दूसरी ओर उसकी नॉक के नीचे उसी का सारथी कर रहा है लापरवाही अधिकारी जानकर अनजान बैठे हुए हैं किसी बड़ी घटना का कर रहे हैं इंतजार उनको इस बात आभास नही की कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों की सख्या अगर बड़ गई तो नागदा शहर और ग्रमीण में हजारों परिवार मोत के मुँह समा सकते है।देखना होगा कि अब शासन प्रशासन की इस वाहन चालक पर क्या कार्यवाही करते है।और इसकी इस लापरवाही करने में जिनका सहयोग मिल रहा उनपर क्या कार्यवाही होगी।
कैसे होगी शहर की सुरक्षा जब जिम्मेदार ही बने लॉक डाउन नियम के दुश्मन, प्रतिबंधित क्षेत्र में कई बार जाता है ये SDM का ड्राइवर