वसूली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें - संभागायुक्त शर्मा


नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने किया संभागायुक्त का सम्मान



उज्जैन । नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निगम के पूर्व आयुक्त रहे नवागत संभागायुक्त आनंद शर्मा जी का विशेष स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित रहे। अपने स्वागत और सम्मान के अवसर पर संभागायुक्त आनंद शर्मा ने कहा कि वसूली निगम की रीढ़ की हड्डी के समान है, वसूली के बिना बहुत से कार्य अधूरे रह जाते हैं, लिहाज़ा निगम अधिकारी और कर्मचारी राजस्व वसूली की और विशेष ध्यान दें। इसी के साथ ही सफाई और स्वच्छता को भी अपनी प्राथमिकता में रखें। 19 जुलाई 1999 से 20 अगस्त 2000 तक उज्जैन नगर निगम के आयुक्त रहे शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अमले से मिलकर बहुत अच्छा लगा पुरानी यादें ताजा हुई। निगमायुक्त ऋषि गर्ग के लौटने के पश्चात वे निगम से सम्बंधित बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
सम्मान
निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक, उपायुक्त सुनिल शाह, भविष्य खोब्रागड़े, संजेश गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी रईस निज़ामी सहित करीब 100 अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ते और मालाएं भेंट कर शर्मा का सम्मान किया।
शायरी से सम्मान
स्वागत और सम्मान के इस अवसर पर नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय शायर अहमद रईस निज़ामी ने त्वरित शायरी की 4 पंक्तियां पढ़ कर संभागायुक्त आनंद शर्मा का सम्मान किया जिसकी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ और शर्मा द्वारा मुस्कुराते हुए सराहना की।