संकट में सरकार- 4 मंत्री सहित 21 ये विधायक पहुंचे बेंगलुरु, सीएम कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार


मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यनमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस के दो विधायकों का छह दिन बाद भी कुछ अता-पता नहीं है। जबकि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सोमवार सुबह मुंबई से भोपाल वापस आ गए हैं। वह सीधे वित्त मंत्री तरुण भनोट से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने गृह मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की। अबतक का अपडेट-


कांग्रेस विधायक पहुंचे बंगलूरू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ और मंत्री व विधायक बंगलूरू पहुंच गए हैं। ये सभी सिंधिया समर्थक बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पहले से ही कई कांग्रेस विधायक मौजूद हैं।  


इन विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क


गिर्राज दंडोतिया, कांग्रेस विधायक दिमनी (मुरैना)
कमलेश जाटव, कांग्रेस विधायक अम्बाह (मुरैना)
यशवंत जाटव, कांग्रेस विधायक, करैरा (शिवपुरी)
इमरती देवी, महिला एवं बाल विकास मंत्री (ग्वालियर)
प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री (ग्वालियर)
गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन मंत्री, विधायक सुरखी (सागर)
ओपीएस भदोरिया, कांग्रेस विधायक,  मेहगाव (भिण्ड)
रघुराज सिंह कंसाना, कांग्रेस विधायक मुरैना


ये कांग्रेसी विधायक भी गायब हैं


जसपाल सिंह जग्गी, अशोक नगर विधायक
बृजेंद्र सिंह यादव, मुंगावली विधायक
श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया लापता
मंत्री के दफ्तर और स्टाफ को भी नहीं जानकारी
समर्थकों को भी कल शाम से नहीं मंत्री की जानकारी


सीएम बोले, भाजपा से अब रहा नहीं जा रहा

सीएम कमलनाथ ने कहा- भाजपा से अब रहा नहीं जा रहा है। 15 साल में उनके द्वारा किया गया भ्रष्टाचार अब सामने आ रहा है। इसलिए वे परेशान हो रहे हैं।