आखिर क्या है लॉकडाउन
लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं।
- भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं।
- मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।
- इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी।
- क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन
- अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था।
- इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था। क्या-क्या खुलेगा रहेगा
- दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे।
- अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे।
- इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी।
- किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
- क्या पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे
- सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है।
- इसलिए जरूरत के हिसाब से इन्हें खोला जा सकता है।
क्या निजी वाहन चला सकेंगे- अगर बहुत जरूरी हो तो लॉकडाउन में भी निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है।
- हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर सरकार कार्रवाई कर सकती है।
- आपात व्यवस्था में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।
क्या आप घूमने जा सकेंगे- लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं।
- इसलिए जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें।
- क्या शादी-विवाह के कार्यक्रम होंगे
- संक्रमण फैलने के डर से किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी।
- बहुत जरूरी होने पर आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
- क्या निजी कर्मचारियों को काम पर जाना होगा
- लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे।