कर्कराज घाट क्षैत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे - आयुक्त  गर्ग


आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान प्रस्ताव तैयारी के निर्देश दिये
उज्जैन (नगर प्रतिनिधि)। कर्कराज मन्दिर क्षैत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व के दृष्टिगत इस क्षैत्र का पर्यटन की दृष्टि से विकास किये जाने की आवश्यकता है। सम्बंधित अधिकारी क्षैत्र की वास्तविकता का अध्ययन कर विकास योजना का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। यह निर्देश आयुक्त  गर्ग ने दिये हैंै। अपने नियमित प्रात: कालीन भ्रमण के दौरान कर्कराज घाट एवं मन्दिर परिसर पहुंचे आयुक्त गर्ग ने इस क्षैत्र के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की और इसके महत्व को समझते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आपने कहा कि सबसे पहले तो मन्दिर के आस पास के क्षैत्र, घाट और पहुंच मार्ग की समूचित साफ़ सफाई सुनिश्चित की जाए तथा मार्ग समतलीकरण कराया जाए। चक्रतीर्थ का निरीक्षण करते हुए आयुक्त  गर्ग ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण चक्रतीर्थ परिसर में अपेक्षित रंगाई पुताई तथा मरम्मतीय कार्य तत्काल कराएं। शवदाह के ओटलों की भी मरम्मत कराई जाए। चक्रतीर्थ घाट से लगी पानी की टोटियों के आस-पास की जमीन पर टाईल्स लगवाए जाएं। बच्चो का मसान क्षैत्र को व्यवस्थित किया जाए। साफ सफाई कराई जा कर प्रवेश द्वार तथा सूचना बोर्ड लगवाया जाए। गाजर घांस इत्यादि साफ कराई जा कर सुन्दर पौधे लगवाए जाएं। आपने चक्रतीर्थ पर लगी सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये।
वेतन काटा, जुर्माना किया
गुरूवार के निरीक्षण के दौरान आयुक्त  गर्ग ने चक्रतीर्थ पर पर्याप्त सफाई नही मिलने तथा कर्मचारियों के पास परिचय पत्र नही पाए जाने से ओरीएन्टल कम्पनी पर 25 हजार और ग्लोबल पर 25 हजार का जुर्माना किये जाने के आदेश दिये।
इसी प्रकार जूना सोमवारिया क्षैत्र में नाले में कचरा पाए जाने पर दरोगा का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
पीएचई से सम्बंधित वसूली में लापरवाही के चलते बिल जारी नहीं करने पर सम्बंधित कर्मचारियों का 15 दिन और 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
साथ ही निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही ना करते हुए अपने दायीत्वों का निर्वाहन करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।र्