भारत के पहले और दुनिया के 9 वे सबसे अमीर शख्स, मुकेश अम्बानी कमाते है हर घंटे इतने करोड़ रूपये


रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के नौवें संस्करण में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 67 बिलियन डॉलर हैं और वह हर घंटे सात करोड़ रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2019 में हर महीने तीन अरबपतियों (डॉलर में) को दुनिया की अमीरों की सूची में जोड़ा, जिससे यह संख्या 138 हो गई। इस प्रकार भारत दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों (डॉलर में) की सूची वाले देश में तीसरे पायदान पहुंच गया है। अगर इसमें भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ लिया जाए तो यह संख्या बढ़कर 170 हो जाती है। चीन 799 अरबपति और अमेरिकी 626 अरबपतियों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के संस्करण में दुनिया के एक बिलियन डॉलर (लगभग सात हजार करोड़ रुपये) या इससे अधिक संपत्ति वाले 2,817 लोगों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में दुनिया में 480 अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। इस प्रकार साल 2019 में हर रोज दुनिया में एक से अधिक अरबपतियों की संख्या बढ़ी। वहीं, चीन में हर सप्ताह तीन और भारत ने एक महीने में तीन अरबपतियों को दुनिया के अरबपतियों की सूची में जोड़ा।