आयुक्त गर्ग द्वारा प्रेषित बजट पर एमआईसी में विचार आरंभ


1071.55 करोड़ की आय और 1071.22 करोड़ का व्यय एवं 33.94 लाख की बचत प्रस्तावित


उज्जैन: बुधवार को नगर निगम एमआईसी की बैठक महापौर मीना विजय जोनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आयुक्त ऋषि गर्ग द्वारा प्रेषित वित्तीय वर्ष 2020-2021 के आय व्यय बजट पर विचार विमर्श किया गया। आयुक्त द्वारा 1071.55 करोड़ की आय और 1071.22 करोड़ का व्यय एवं 33.94 लाख की बचत प्रस्तावित किया गया है। विचार प्रक्रिया जारी रहने के चलते बैठक को 2 मार्च सोमवार तक के लिये स्थगित किया गया।
    बैठक में एमआईसी सदस्य कलावती यादव, सत्यनारायण चैहान, नीलूरानी खत्री, दुर्गाशक्ति सिंह चैधरी, राधेश्याम वर्मा, डाॅ. योगेश्वरी राठौर, मांगीलाल कड़ेल, गीता चैधरी, करूणा जैन सम्मिलित रहे।


एंड्राईड EZE TAPE  केशलेस डिजिटल मशीन का शुभारंभ
नगर निगम द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही, बाजार वसूली, इत्यादि हेतु एक्सेस बैंक द्वारा 20 EZE TAPE केशलेस डिजिटल मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिसका शुभारंभ एमआईसी की बैठक में महापौर मीना विजय जोनवाल, एमआईसी सदस्य कलावती यादव, सत्यनारायण चैहान, नीलूरानी खत्री, दुर्गाशक्ति सिंह चैधरी, राधेश्याम वर्मा, डाॅ. योगेश्वरी राठौर, मांगीलाल कड़ेल, गीता चैधरी, करूणा जैन द्वारा किया गया।
    इस मशीन के द्वारा सभी प्रकार के चालान बनाए जा सकते हैं। मशीन द्वारा बनाए जाने वाले चालान की रसीद सम्बंधित को दी जा सकती है तथा चालान का मैसेज सम्बंधित के मोबाईल पर भी चला जाता है। एक्सेस बैंक द्वारा अभी 20 मशीने निगम को उपलब्ध कराई गई हैं जो स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं दारोगाओं की दी गई है।


पहला जुर्माना -   बुधवार को मशीन मिलते ही इस डिजिटल मशीन से स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दायरे द्वारा झोन क्र. 6 अन्तर्गत गंदगी पाये जाने पर 1 हजार का जुर्माना किया गया।