नागरिक आपूर्ति निगम और कार्यालय संयुक्त निदेशक नगरीय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ झंडा वंदन का कार्यक्रम


उज्जैन। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत अपना 71 व गणतंत्र दिवस मना रहा है इसकी धूम पूरे देश मे है इसी अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम क्षेत्रीय व जिला कार्यालय और कार्यालय संयुक्त निदेशक नगरीय प्रशासन के सयुंक्त तत्वधान में भरतपुरी स्थित कार्यालय प्राँगण में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम राजेश सांकलिया व आर आर जारोलिया कार्यकारी अभियंता नगरीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधल राजेश सांकलिया, अभय जैन, मनीष कटारिया, प्रतिक पारे, एस. एस. कश्यप, प्रेम, एच. के.उपाध्याय और कार्यालय संयुक्त निदेशक नगरीय प्रशासन के आर. आर. जारोलिया कार्यकारी अभियंता,
एल. डी. दोराया-सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बमने नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया गया।