छपाक का ट्रेलर देख खुद को भावुक होने नहीं रोक पाएंगे आप, एसिड सरवाइवर का किरदार निभा रही है दीपिका


दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका एक एसिड सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से जब दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था तब फैंस उन्हें देख कर पहले अंदाजा ही नहीं लगा पाए थे कि वह दीपिका ही हैं। दीपिका फिल्म में मालती नाम का किरदार निभा रही हैं। दीपिका ने बताया था कि ये कैरेक्टर पर्दे पर उखेरने में उन्होंने बहुत मेहनत की है।


मालती कैरेक्टर उनके दिल के सबसे करीब है। दीपिका ने कहा था- 'यह कैरेक्टर मेरे दिल के हमेशा सबसे करीब रहेगा। #मालती'।  मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई। आम जनता के बीच जाकर दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। दीपिका पादुकोण के फिल्म सेट से इस बीच कई सारे वीडियो क्लिप्स लीक भी हो गए थे। दर्शकों के बीच ये फिल्म काफी चर्चा में रही।


ऐसे में अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दीपिका आखिरी बार फिल्म पद्मावत में नजर आई थीं। इसके बाद अब दीपिका को लंबे वक्त के बाद दर्शक फिल्म छपाक के जरिए पर्दे पर देखेंगे।