पिछले चौबीस घंटे में नागदा में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा दर्ज
 
अभी तक जिले में औसत 1432.3 मिमी वर्षा हुई
 



   पिछले चौबीस घंटे के दौरान 15 सितम्बर की प्रात: तक जिले की नागदा तहसील में 90 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले की नागदा तहसील में सर्वाधिक 1879.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन जिले में औसत 42.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन तहसील में 20 मिमी, घट्टिया में 56, खाचरौद में 42, नागदा में 90, बड़नगर में 24, महिदपुर में 46 और तराना तहसील में 18 मिमी वर्षा हुई है। जिले में अभी तक औसत 1432.3 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 651.4 मिमी वर्षा हुई थी।
    कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 1321 मिमी, घट्टिया में 1440, खाचरौद में 1285, नागदा में 1879.3, बड़नगर में 1082, महिदपुर में 1205 और तराना तहसील में 1814 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले की उज्जैन तहसील में 811 मिमी, घट्टिया में 542, खाचरौद में 633, नागदा में 746, बड़नगर में 501, महिदपुर में 472 और तराना तहसील में 855 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।